Top News

हर हाल में एसआईआर फार्म समय से भरकर आनलाइन करें बीएलओ व कार्यकर्ता : सचिंद्र सिंह

हर हाल में एसआईआर फार्म समय से भरकर आनलाइन करें बीएलओ व कार्यकर्ता : सचिंद्र सिंह

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल के तत्वावधान में रविवार को देवसीपुर और भांटीकला में एसआईआर अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले व मंडल के पदाधिकारियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और बीएलओ को एसआइआर फार्म समय से भरकर आनलाईन करने का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज और मऊ जनपद प्रवासी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मऊ सचिंद्र सिंह, विधानसभा अभियान संयोजक छोटू प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना रामसरन चौहान, मंडल अध्यक्ष करहा भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्रकांत तिवारी, मंडल महामंत्री रितिक सिंह, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बालगोविंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि एसआईआर भाजपा के महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान का हिस्सा है, इसलिए इसे अधिक से अधिक संख्या में भरवाया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि बीएलओ आनलाइन प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करें ताकि समयबद्ध लक्ष्य हासिल किया जा सके। इसी क्रम में बीएलओ हरिगोविंद सिंह ने मौके पर ही आनलाइन एसआईआर फार्म भरकर उपस्थित जनों को पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी किया। बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।



Post a Comment

Previous Post Next Post