Top News

14 फरवरी को औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति मनाएगा वार्षिकोत्सव

14 फरवरी को औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति मनाएगा वार्षिकोत्सव

•औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

•समिति के औषधि विक्रेता नारकोटिक्स दवाओं की नहीं करते बिक्री

करहां (मऊ) : औषधि विक्रेता जन कल्याण सेवा समिति करहां के तत्वावधान में रविवार अपराह्न संगठन की वार्षिक बैठक दरौरा स्थित आर.आर.जे. क्लिनिक में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की एकता व अखंडता बनाए रखने, आगामी 14 फरवरी को संगठन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। समिति के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने रविवार दोपहर बाद शत-प्रतिशत बंदी का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। साथ ही बिना लाइसेंस एवं नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री न करने को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि करहां औषधि विक्रेता समिति के सभी व्यवसायी नियमों का पूर्णतः पालन करते हैं, जिसका उदाहरण अन्य क्षेत्रों में भी दिया जाता है। बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने सामूहिक रुप से सहभोज में भाग लिया।

बैठक का संचालन महामंत्री बृजेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन पप्पू चौहान ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एखलाक अहमद, कोषाध्यक्ष सोहन राजभर, श्यामलाल, नूरे आलम, अमित यादव, रामाशीष चौहान, तूफानी चौहान, रामप्रकाश चौहान, अजय यादव, राजेश कुमार, प्रकाश चौहान, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post