जन्मदिन कार्यक्रम के बाद छह कुर्सियां चोरी, केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सद्धोपुर गांव निवासी झिनकू राम ने घर में हुई चोरी की घटना को लेकर सोमवार को कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 09 नवंबर की रात उनकी पौत्री के जन्मदिन कार्यक्रम के बाद जब सभी लोग सो गए, तभी घर से छह कुर्सियां गायब हो गईं। उन्होंने बताया कि अगले दिन 10 नवंबर की रात करीब तीन बजे घर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो शोर मचाने पर मौके से भाग गया। पीड़ित ने चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment