Top News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला दहन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला दहन

करहां (मऊ) : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमले, उत्पीड़न और हत्याओं के विरोध में शनिवार को हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सुरहुरपुर बाजार में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार हिंदू समाज की सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है। यदि समय रहते भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ठोस कदम नहीं उठाए तो हालात और भयावह हो सकते हैं। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की मांग की।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि संगठन पीड़ित हिंदुओं के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने बांग्लादेश में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रांत प्रवक्ता वीरेंद्र पासवान व जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने भारत सरकार से कूटनीतिक दबाव बनाने की मांग की, जबकि प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता ने चेतावनी दी कि अत्याचार न रुके तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post