Top News

छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और सामाजिक संदेशों से सजा वार्षिकोत्सव

छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और सामाजिक संदेशों से सजा वार्षिकोत्सव

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से लगे सुरहुरपुर स्थित एपीबीपी स्मृति बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने नवरस पर आधारित लोकनृत्य और सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मोबाइल के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण, आत्मरक्षा व देशभक्ति जैसे विषयों पर दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीबीआई वायुनंदन मिश्र, सभाध्यक्ष वित्तीय सलाहकार पंकज तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण विकास परिषद के प्रणव चतुर्वेदी ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर पूजन-अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की। इस दौरान 34 छात्राओं को प्रभावती तिवारी व मां भगवता योग्यता छात्रवृत्ति प्रदान की गई, वहीं 11 पर्यावरण प्रहरियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि वायुनंदन मिश्र ने शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेनुलता पाठक, प्रबंधक अशीत कुमार पाठक एडवोकेट, मंच संचालक कुंवर अजीत प्रताप सिंह सहित सुधाकर राय, धर्मदेव यादव, सुरजीत राय, मोहित भारद्वाज, चंदन उपाध्याय, अभिषेक यादव, विशाल गुप्ता, साक्षी पाठक, रामसमुझ यादव, दुर्गाशंकर पांडेय, सच्चितनंद चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post