Top News

राजापुर ग्राम पंचायत में मतदाता सूची से नाम कटने का आरोप, प्रधान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजापुर ग्राम पंचायत में मतदाता सूची से नाम कटने का आरोप, प्रधान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के ग्राम पंचायत राजापुर की प्रधान शीला सिंह ने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को ज्ञापन सौंपकर पंचायत निर्वाचन नामावली 2026 में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायत की है। प्रधान ने इसे गांव के मतदाताओं के साथ अन्याय बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ग्राम पंचायत राजापुर की मतदाता सूची को पुनः सत्यापित कर सही कराने की अपील की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत निर्वाचन नामावली 2025 के संशोधन के दौरान बीएलओ द्वारा गांव के लगभग 209 मतदाताओं के नाम विभिन्न भागों में स्थानांतरित कर दिए गए। वर्ष 2025 की मतदाता सूची में जहां कुल 1767 मतदाता थे, वहीं 2026 की अंतिम प्रकाशित सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 1464 रह गई है। इसके अलावा करीब 60 मतदाताओं के नाम गलत तरीके से दर्ज होने तथा लगभग 200 मतदाताओं के नाम बिना कारण सूची से बाहर किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रशासन ने जांच व आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

इस बाबत उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत राजापुर के कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट जाने की बात सामने आई है। ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post