सड़क दुर्घटना में महिला व युवक की मौत तथा पत्थर उखाड़ने पर केस
डंपर की टक्कर से महिला की मौत पर नामजदों के विरुद्ध केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के एकडंगी के पास शनिवार को सड़क हादसे में हुई निर्मला नामक महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोठिया निवासी हरिनाथ की तहरीर पर परासखंड गांव निवासी राकेश, हरिनाथ और दिनेश को नामजद किया गया है। आरोप है कि आरोपितों के वाहन की टक्कर से निर्मला की मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------------------------//-----–---------–---------------
युवक की मौत के बाद अज्ञात चालक पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उम्मनपुर बार्डर के पास सड़क हादसे में घायल हुए उत्कर्ष मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में लखनपुर बीबीपुर, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ निवासी आशीष मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान में जुटी है।
-----------------------------------//--------------------------------
मेड़ का पत्थर उखाड़ने के आरोप में पांच पर केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के ढाढाचवर गांव में भूमि विवाद को लेकर खेत की मेड़ का पत्थर उखाड़ने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। ढाढाचवर गांव निवासी रामनयन चौहान की तहरीर पर गांव के ही रामबचन, भारत, भीम, दुर्गा और प्रताप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि नामजदों ने सीमांकन का पत्थर उखाड़कर फेंक दिया और विरोध करने पर धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




Post a Comment