Top News

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में लौटी रौनक, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में लौटी रौनक, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

करहां (मऊ) : ग्रीष्मावकाश एवं हीट वेव के कारण प्रभावित शैक्षणिक गतिविधियों के बाद गुरुवार को विद्यालयों में बच्चों की चहल-पहल लौट आई। शासन के निर्देशानुसार 25 जून से नियमित रुप से कक्षाएं संचालित होने पर कंपोजिट विद्यालय टंडवा, चौबेपुर में बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को तिलक और रोली लगाकर  अभिनंदन किया गया तथा नियमित रुप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों ने अधिकाधिक नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद मऊ के एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अब कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का निपुण आकलन किया जाएगा, जिसके लिए राज्य परियोजना द्वारा विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर के बच्चों को निर्धारित शिक्षण लक्ष्यों के प्रति दक्ष बनाना सभी शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वहीं शिक्षक संकुल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कमजोर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु परियोजना द्वारा ‘कैचअप’ पद्धति लागू की जा रही है, जिससे रिमिडियल शिक्षण को और गति मिलेगी। कार्यक्रम में भूपेंद्र प्रताप सिंह, सदफ यासमीन, रामप्रवेश यादव एवं मुहम्मद अहमर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post