Top News

ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से अंधेरे में गांव, ग्रामीण परेशान

ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से अंधेरे में गांव, ग्रामीण परेशान

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंखे, कूलर, लाइट और समर्सिबल पंप बंद होने से पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है।

ग्रामीण कमलेश चौहान, पृथ्वीराज चौहान, आराधना चौहान, रामनयन चौहान, अजय कुमार, रामप्यारे और रणधीर समेत अन्य लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में जहानागंज अवर अभियंता धीरज पटेल ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर शीघ्र स्थापित कराया जाएगा, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post