रितिक सिंह बने मेरा युवा भारत केंद्र के स्वयंसेवक
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भांटीकला निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के करहां मंडल महामंत्री रितिक सिंह को मेरा युवा भारत केंद्र, जनपद मऊ का स्वयंसेवक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर रश्मि मिश्रा द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। उनके चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
रितिक सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने उन्हें बधाई दी। रितिक सिंह ने कहा कि वरिष्ठजनों द्वारा उन पर व्यक्त किया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कार्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

Post a Comment