Top News

मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पानी की किल्लत, यात्रियों को हो रही परेशानी

मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर पानी की किल्लत, यात्रियों को हो रही परेशानी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पेयजल संकट से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पानी की सप्लाई बंद होने के कारण यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं स्टेशन परिसर में लगा हैंडपम्प भी खराब पड़ा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच स्टेशन पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ गोड ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो पर वर्तमान में पानी की सप्लाई उपलब्ध नहीं है, जबकि प्लेटफार्म संख्या एक पर पानी की सप्लाई सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post