Top News

साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 11,100 रुपये

साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 11,100 रुपये

करहां (मऊ) : साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई से ठगी गई 11,100 रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी। चलिसवां निवासी समरजीत यादव के साथ साइबर फ्राड हुआ था। शिकायत मिलने पर टीम ने कार्रवाई कर 13 अगस्त को पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस ने लोगों से अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी व यूपीआई पिन साझा न करने की अपील की है। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने को कहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post