Top News

जमीन बरामदपुर में मनाया गया जश्न-ए-मिलाद

जमीन बरामदपुर में मनाया गया जश्न-ए-मिलाद

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला जमीन बरामदपुर पठान बस्ती में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मोहल्ले की गलियों को हरे झंडों व आकर्षक सजावट से सजाया गया। जुलूस में बच्चे हाथों में हरे झंडे लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए। नात-ए-पाक और दरुदो-सलाम की सदाओं से पूरा माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

इस अवसर पर लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस में बच्चों व युवाओं की विशेष भागीदारी से आयोजन की रौनक बढ़ गई। हरे झंडों और सजावट से सजी गलियों में लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। आयोजकों ने कहा कि यह पर्व इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और आपसी सद्भाव की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post