डीएम आनंद वर्धन से स्वदेश कुमार सिंह की मुलाकात, देवलास के विकास व विरासत संरक्षण पर मंथन

डीएम आनंद वर्धन से स्वदेश कुमार सिंह की मुलाकात, देवलास के विकास व विरासत संरक्षण पर मंथन

करहां (मऊ) : जनपद के जिलाधिकारी एवं युवा आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन से शनिवार को भदीड़ गांव निवासी तथा ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले के विकास के साथ मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल देवलास की पहचान, विरासत और विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान देवलास के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को व्यापक स्तर पर सामने लाने, इसकी विरासत को संरक्षित करने तथा पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। स्वदेश कुमार सिंह ने निर्माणाधीन महाराणा प्रताप स्मारक स्थल की प्रगति एवं उससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में भी जिलाधिकारी को जानकारी दी।

स्वदेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी आनंद वर्धन के सहज, सरल एवं सकारात्मक व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ हुई मुलाकात बेहद आत्मीय और सार्थक रही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की विकासपरक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण से जनपद मऊ के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। देवलास जैसे ऐतिहासिक स्थलों की समृद्ध विरासत को संरक्षण और उचित पहचान मिलने से क्षेत्र की सांस्कृतिक गरिमा भी और मजबूत होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post