Top News

धार्मिक स्थलों पर नियुक्त किए जाएं प्रबंधक : नागेंद्र सिंह

धार्मिक स्थलों पर नियुक्त किए जाएं प्रबंधक : नागेंद्र सिंह

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के राजर्षि नगर में शनिवार अपराह्न सुधीजनों की एक बैठक हुई। इसमें देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि श्रद्धालु आस्था के साथ मंदिरों में धन, आभूषण व अन्य सामग्री अर्पित करते हैं। ऐसे में चढ़ावे की सुरक्षा और उसके समुचित उपयोग के लिए प्रबंधक बनाए जाने जैसी प्रभावी व्यवस्था जरुरी है।

समाजसेवी एवं किसान नेता नागेंद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पूर्व निर्धारित व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर प्रबंधकों की नियुक्ति की जाए, जो चढ़ावे की सुरक्षा, रखरखाव और आय-व्यय की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के साथ जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

बैठक में मांग की गई कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था जरुरी है। चढ़ावे की सुरक्षा के लिए नियमित निगरानी, पारदर्शी हिसाब-किताब और जिम्मेदार प्रबंधकों की नियुक्ति से श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत होगा। बैठक में सुबाशंकर सिंह, वीरेंद्र यादव, संदीप दास, सोमवीर यादव, विजय सिंह, जयप्रकाश, कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post