रंगोली में साकार हुआ बच्चों के सपनों का भारत
•सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय मालव हुई रंगोली प्रतियोगिता
•प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
करहां (मऊ) : सेवा अभियान के तहत शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी नन्हीं उंगलियों से रंगों को जमीन पर उकेरकर अपने मन में बसे सपनों के भारत को रंगोली और आकर्षक कलाकृतियों के रुप में साकार किया। विभिन्न समूहों ने सुंदर एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और देश के प्रति अपने सपनों को सुंदर रंगों में उकेरा है। कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में प्रतिभा, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर शिक्षक रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, फहद अहमद, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, रसोइया लहजू राम, सावित्री देवी, धर्मावती व मंती सहित विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।



Post a Comment