Top News

पशुओं के प्रति दया का भाव रखते थे पिताजी : अखिलेश सिंह

पशुओं के प्रति दया का भाव रखते थे पिताजी : अखिलेश सिंह

करहां (मऊ) : मेरे पिता स्व. रवि प्रकाश सिंह जी का जीवन सेवा, संवेदना व कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। पेशे से वे पशु चिकित्सक थे, उन्होंने अपने कार्य को केवल आजीविका का माध्यम न मानकर जीव-जंतुओं की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व समझकर निभाया। पशुओं के प्रति उनका विशेष स्नेह उनके लिए जीव के प्रति करुणा व सेवा का भाव सर्वोपरि था।

परिवार के प्रति उनका स्नेह, संस्कार व मार्गदर्शन आज भी हम सभी के जीवन में प्रकाशस्तंभ की तरह विद्यमान है। इस पितृपक्ष में हम सपरिवार उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। स्व. रवि प्रकाश सिंह व संवेदनशीलता उनके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान थी।

◆अखिलेश कुमार सिंह, राजापुर-मऊ

Post a Comment

Previous Post Next Post