Top News

आंधी-बारिश ने छीना चार परिवारों का आशियाना, दो चोटिल

आंधी-बारिश ने छीना चार परिवारों का आशियाना, दो चोटिल

महुआ का पेड़ गिरने से बाइक व गृहस्थी का सामान बर्बाद, प्रशासन ने सहायता का दिया भरोसा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मालव ग्राम पंचायत के पीटोखर और भैंसहां मौजे में शनिवार की रात आंधी-बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कहीं मिट्टी की दीवार ढह गई तो कहीं जर्जर दो मंजिला मकान दूसरे मकान पर गिर पड़ा। महुआ का विशाल पेड़ गिरने से बाइक समेत गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। चार मकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि दो लोग चोटिल हो गए।

इसी गांव में मोमल चौहान का जर्जर दो मंजिला मकान मनीष चौहान (30) के घर पर गिर गया, जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं रजवंती देवी (56) का मकान भी ढह गया। इससे दोनों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

सूचना पर लेखपाल अजय चौबे और ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post