चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने रविवार शाम चेकिंग के दौरान कुतुबपुर मोड़ के पास एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान विजय कुमार राजभर उम्र 22 वर्ष निवासी खिरिया मोड़, वलीदपुर के रुप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

---------------------------------------------------------------------

विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पने में चार पर केस

करहां (मऊ) : विदेश भेजने के नाम पर एक महिला से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एकौना निवासिनी पीड़िता मुसर्रत के अनुसार आरोपितों ने उसके बेटे को विदेश भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे कुल एक लाख रुपये लिए। बाद में न तो विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। रकम मांगने पर कथित रुप से धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर रविवार को आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थानांतर्गत सिक्ठी शाह मोहम्मदपुर निवासी अलकमा, अल्तमस, शबनम तथा तुफैल पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक राहुल कुमार को सौंपी है।





Post a Comment

Previous Post Next Post