Top News

लोकमंगल की कामना से करहां के उपेंद्र सिंह गयातीर्थ रवाना

लोकमंगल की कामना से करहां के उपेंद्र सिंह गयातीर्थ रवाना

करहां (मऊ): स्थानीय गांव के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र सिंह मंगलवार अपराह्न अपने पितरों के उद्धार, आत्म-कल्याण व लोकमंगल हेतु सपत्नीक गयातीर्थ के लिए रवाना हो गए। गयाधाम के लिए प्रस्थान करने से पूर्व उन्होंने अपने पैतृक निवास पर सनातन परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन और प्रारंभिक पिंडदान संपन्न किया। इसके उपरांत, संपूर्ण क्षेत्र एवं समाज में सुख-समृद्धि तथा लोकमंगल की भावना से उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण कर सभी ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिया और विदाई ली। इस संपूर्ण पूजा-पद्धति व धार्मिक अनुष्ठान को पुरोहित पंडित नीरज पांडेय ने अपने आचार्यत्व में नियम-निष्ठ ढंग से पूर्ण कराया।

सेवानिवृत्त ​शिक्षक उपेंद्र सिंह की इस धार्मिक यात्रा और विदाई के क्षण में पूरा गांव उमड़ पड़ा। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उन्हें यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रुप से नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, गीता देवी, नागेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, शकुंतला देवी, विजय बहादुर सिंह, पम्पुल सिंह, मधुबाला देवी, विजय कुमार सिंह गब्बर, नीरज सिंह, रेनू सिंह, शिवेश सिंह, पिंटू सिंह तथा रामधनी प्रजापति सहित तमाम ग्रामीण एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post