गुरादरी मठ के पास से बाइक चोरी, दी तहरीर व 5 हजार का इनाम किया घोषित
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गुरादरी मठ से सोमवार शाम पिटोखर मालव निवासी अंबुज चौहान की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार 28 सितंबर को वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP 54 AA 2751 खड़ी कर कुछ देर के लिए गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने डायल 112 पर सूचना दी। 29 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बाइक बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच कर रही है।
वहीं, पीड़ित परिवार ने चोरी गई बाइक की सही जानकारी या पता बताने वाले व्यक्ति को ₹5,000 (पाँच हजार रुपये) का नकद इनाम देने की घोषणा की है। अंबुज चौहान व अवधेश चौहान ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Post a Comment