किसान की मौत पर पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक पर दर्ज कराया केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समराजी देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। जहनियापुर निवासी बेचू चौहान उम्र 76 सोमवार की सुबह रैकड़ गांव स्थित खेत देखने गए थे, तभी सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश कर रही है।


Post a Comment