Top News

अज्ञात लोगों ने तोड़ा बिजली का खंभा व तार, आपूर्ति बहाली में अड़ंगा

अज्ञात लोगों ने तोड़ा बिजली का खंभा व तार, आपूर्ति बहाली में अड़ंगा

करहां (मऊ) : क्षेत्र के देवरिया खुर्द गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लगाए गए नए खंभों और खींचे गए तारों को बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में तीन विद्युत खंभे टूट गए और लाइन के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस नई लाइन में अभी विद्युत आपूर्ति शुरु नहीं की गई थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जमुई-करहां विद्युत उपकेंद्र से गांव में आपूर्ति शुरु करने के उद्देश्य से हाल ही में कार्यदायी संस्था द्वारा खंभे लगाने के साथ तार खींचे गए थे। कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था और लाइन को विद्युत विभाग को हैंडओवर भी नहीं किया गया था। ऐसे में खंभों व तारों के टूटने से गांव में बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने अराजकतत्वों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। क्षति की स्थिति स्पष्ट होने के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post