ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन आरोपित गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने हलीमाबाद देशी शराब की दुकान के पास बगीचे में जुआ खेल रहे तीन आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सुनील कुमार 33 वर्ष निवासी फरीदपुर कस्बा वार्ड नं. 01, शेषनाथ 34 वर्ष निवासी फरीदपुर कस्बा वार्ड नं. 01 तथा प्रदुम सोनकर 25 वर्ष निवासी हलीमाबाद को गिरफ्तार किया। मौके से चौथा आरपित दिलीप सोनकर 27 वर्ष निवासी हलीमाबाद भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियतों के पास से व फड़ से कुल 1660 रुपये नकद और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने में केस दर्ज
करहां (मऊ) : कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर देकर अपनी 14 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता के अनुसार 29 सितंबर 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे ग्राम वनपोखरा थाना मधुबन निवासी सलाऊद्दीन ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस घटना में अन्य तीन लोग शामिल हैं। पीड़ित पिता का आरोप है कि जब वे पूछताछ करने गए तो आरोपितो ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।



Post a Comment