Top News

संविधान दिवस पर आठ गांवों में अंबेडकर पार्कों के सुंदरीकरण हेतु हुआ भूमि पूजन

संविधान दिवस पर आठ गांवों में अंबेडकर पार्कों के सुंदरीकरण हेतु हुआ भूमि पूजन

•प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत को मिलेंगे 10 लाख रुपए

•छत, बाउंड्रीवाल, गेट, इंटरलाकिंग व प्रकाश व्यवस्था से पार्क होंगे विकसित

करहां (मऊ) : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना की आठ ग्राम पंचायतों में डाक्टर भीमराव अंबेडकर पार्कों के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। चयनित गांवों में नामित नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समाज कल्याण विभाग से डाक्टर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत अन्नूपार, बारा, नगपुर, घुटमा, चकभीखा-अरैला, तवक्कलपुर, याकूबपुर और नगदोपुर में पार्कों का विकास कराया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत को इसके लिए 10 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। योजना के तहत प्रतिमाओं के ऊपर छत, बाउंड्रीवाल, प्रवेश द्वार, इंटरलाकिंग, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल के लिए हैंडपंप सहित आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अधूरे निर्माण कार्य भी बजट से पूरे कराए जाएंगे।

चकभीखा अरैला स्थित पार्क में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भूमि पूजन किया गया। एडीओ समाज कल्याण दुर्गेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सभी आठ ग्राम पंचायतों में भूमि पूजन कराया गया। प्रत्येक स्थल पर नोडल अधिकारी एवं सेक्टर एडीओ की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री पूनम सरोज, डॉक्टर धर्म सिंह गौतम, ग्राम रोजगार सेवक सरिता देवी, पंचायत सहायक सुमंगल दीप यादव, अजीत, शशिकेश, पंकज और अभयदीप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





Post a Comment

Previous Post Next Post