मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के विभिन्न क्षेत्रो, भीड़भाड़ वाले इलाके, स्कूल कालेज आदि स्थानों पर महिला आरक्षी, बीट कांस्टेबल व हल्का चौकी इंचार्ज द्वारा गांव गांव जाकर मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये विभिन्न योजनाओं बेची बचाव बेटी बढाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, वीसी सखी योजना आदि के बारे में बताया गया । विभिन्न महिलाओं को हेल्प लाइन नं0 1090, 1076, 112 व साइबर हेल्पलाइन नं. 1930 को बारे में में भी बताया गया। महिलाओ को उनकी शक्ति एवं आत्म निर्भरता के बारे में भी बताया गया और कहा गया कि महिलाओं को निडर होकर रहने, आगे बढने की आवश्यकता है। पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति की जानकारी दी गयी। कमालपुर पहाड़पुर, शेखअहमदपुर, कृपालपुर, बड़ी बाजार वलीदपुर, कुतुबपुर, शैय्यदवाड़ा, नाजोपट्टी, खैराबाद, इटौरा चौबेपुर आदि गांवों में चौपाल लगा कर जागरूक किया गया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल शालिनी, स्वाती द्विवेदी, प्रिया सिंह प्रथम, स्वाती मौर्या, अल्का पाण्डेय, अनुभा मिश्रा, शिवानी तिवारी, अंकित सिंह, कंचन पाण्डेय, प्रियंका मिश्रा, प्रिया सिंह द्वितीय, बबली पाण्डेय, शिवम, उप निरीक्षक राजनरायन पाण्डेय, उप निरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव, उप निरीक्षक प्रवीण सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव, प्रदीप मिश्रा, मिथिलेश गुप्ता, गंगा राम, बृजेश चौधरी, दुर्गा प्रसाद, निलेश मिश्रा, धर्मेन्द्र यादव, विकास यादव, मु. बेलाल, सुखराम यादव, धनेश प्रसाद, प्रेम नाथ यादव, पवन यादव, अमरेन्द्र पाल गौतम, अनुराग यादव, पिन्टू यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment