Top News

पुलिसकर्मचारियों ने बाल विवाह उन्मूलन की ली शपथ

पुलिसकर्मचारियों ने बाल विवाह उन्मूलन की ली शपथ


करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ।  मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को पुलिसकर्मियों को बाल विवाह के खातमें का हर संभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई ताकि हर लड़की स्वतंत्र सुरक्षित और शिक्षित हो सके। 

इस दौरान कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बाल विवाह खत्म हो जाए तो प्रत्येक बालिका को स्वतंत्र, सुरक्षित और शिक्षित हो सकेंगी । इस के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होने की जरूरत है। इस से देश में


प्रत्येक बालिका को शिक्षा में बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम लोग सजग प्रहरी हैं। बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों पुलिसकर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post