Top News

केंद्र व प्रदेश में अबतक की यह सर्वश्रेष्ठ सरकार:- डॉ. सीता राय

केंद्र व प्रदेश में अबतक की यह सर्वश्रेष्ठ सरकार:- डॉ. सीता राय


करहाँ, मऊ। घोसी लोकसभा क्षेत्र के मुहम्मदाबाद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत भाँटीकला और दपेहड़ी गावों में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन भाजपा नेत्री डॉक्टर सीता राय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा द्वारा महिलाओं, गरीबों के हितों के लिए किए जाने वाले कार्यों के अलावा  जनकल्याणकारी सुविधाओं, और माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को अब तक की सर्वश्रेष्ठ सरकार बताया।



डॉक्टर सीता राय ने कहा कि हिंदू धर्म के पूज्य भगवान श्रीराम का मंदिर पांच सौ सालों से अटका पड़ा था। मोदीजी के संकल्प के कारण आज यह भव्य मंदिर बनकर तैयार है। इससे विश्व भर के करोड़ों लोगों की भावना जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में माफियाओं का बोलबाला था लेकिन प्रदेश में योगीजी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में माफिया तत्वों का हौसला पस्त है। जनता अमन चैन और शांति से जीवन जी रही है। उन्होंने गरीब महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, पेंशन, मुफ्त राशन, गरीबों को आवास, आदि सुविधाओं की जानकारी देते हुए 2024 में मोदी को केंद्र में पुनः सत्तासीन करने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन, अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व आवास की चाभी का वितरण, गर्भवती महिलाओं की गोंदभरायी, ड्रोन द्वारा फसलों में दवा का छिड़काव सहित विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया।


इस दौरान लोकसभा विस्तारक अंकुर पाल, करहाँ भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह मुन्ना, निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला, करहाँ भाजपा मंडल महामंत्री युवा मोर्चा चंद्रकांत तिवारी, याकूबपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ड्यूक, ग्राम प्रधान भाँटी भारती सिंह व ग्रामप्रधान डपेहड़ी प्रतिभा सिंह, प्रतिनिधिद्वय संतोष सिंह मिंटू व रवींद्रनाथ सिंह, बूथ अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, विपुल सिंह, संजय सिंह, अरुण कुमार, धन सिंह, प्रिंस सिंह छोटू, रणविजय कुमार, नोडल अधिकारी एडीओ रविकांत यादव, सेक्रेटरी जयप्रकाश यादव, सचिव बेचन यादव, लेखपाल गौतम कन्नौजिया, कोटेदार कल्पनाथ सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post