Top News

फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव, परिजनों में कोहराम

फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव, परिवार में कोहराम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चक तिलसवां गांव में गुरुवार की रात करीब आठ बजे 62 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की व शव को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुक्खी प्रजापति की लग्गूपुर बाजार में दुकान थी। उनके तीन पुत्र निर्दोष, संतोष व बृजेश तथा चार पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी का नाम दुर्गावती है। स्वजन के मुताबिक शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच वह मुख्य घर से अलग करकट से बने कमरे में गए, जहां व सोते थे। बाद में रात 8 बजे के करीब उनके पुत्र ने देखा कि उनका शव पंखा लगाने वाले बांस में चादर के सहारे लटका था। इस घटना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजवाया। पुलिस व स्वजन के मुताबिक प्रथम दृष्टया परिवार व पड़ोस के लोगों से रास्ते के विवाद को लेकर उत्पन्न तनाव को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। कोतवाल के.के. वर्मा ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन की तहरीर के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post