Top News

विकसित भारत संकल्प यात्रा में कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का किया गया आह्वान


विकसित भारत संकल्प यात्रा में कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का किया गया आह्वान



करहाँ, मऊ : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सुरहुरपुर व बंदीकला में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सुरहुरपुर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज व बंदीकला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं सरकार की योजनाओं से शत-प्रतिशत जुड़ने का आह्वान किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज राय ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए एक समान कार्य कर रही है जिससे सबका विकास हो सके। अंतिम व्यक्ति के विकास से ही यह देश एक दिन विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हो सकेगा। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को सक्रिय होकर जुड़ने का आग्रह किया। मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा विधानसभा की निवर्तमान प्रत्याशी पूनम सरोज ने कहा कि मोदी सरकार बेहद पारदर्शी तरीके से बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य कर रही हैं। आज अनेक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी स्वयं चलकर आपके गांव-घर तक आ रहे हैं इससे अच्छे दिन क्या हो सकते हैं।


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात अनेक विभागों के कर्मचारियों ने लोंगो को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराया। समस्याओं के निराकरण के लिए नाम नोटकर प्रपत्र जमा कराये गए। दोनों मुख्य अतिथियों ने आवास, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि, पेंशन आदि योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया।


दोनों कार्यक्रमों का कुशल मंच संचालन विधानसभा भाजपा विस्तारक अक्षत शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना रामसरन चौहान, करहां मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, सुरहुरपुर व मड़हापट्टी जिला पंचायत सदस्य रामदरश यादव व जयभीम कुमार, ग्रामप्रधान इसरावती देवी, प्रतिनिधि इंद्रजीत, विजय राय, पूर्व प्रधान सुरजीत राय, नोडल अधिकारी पशु चिकित्सक यादव राजेश राजाराम, सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष कुमार मिश्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह, सचिव पवन कुमार, ब्लॉक कम्प्यूटर ऑपरेटर अतीक अहमद, प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय, पट्टू तिवारी, जयप्रकाश यादव, अंकित सरोज, धनेश तिवारी, श्यामकुंवर यादव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। अंत मे सबने विकसित भारत का संकल्प ग्रहण किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post