युवा कृषक बना सैकडों किसानों का प्रेरणाश्रोत, जगाई जैविक खेती की अलख
वर्तमान में किसानी से लेकर दपेहड़ी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में 503 किसानों को लाभ प्रदान करते हुए सालाना लगभग 4 लाख से ऊपर की आमदनी कर रहे हैं। इस समय जिले के दो ब्लाकों के 14 गांवों में अपने एफपीओ का विस्तार कर सैकड़ो किसानों को जोड़कर जैविक खेती, खेती में नवाचार, कृषि अवशेष द्वारा त्वरित कम्पोष्ट बनाने की तकनीकी व सुविधाओं का विस्तार, सरकार की नई योजनाओं का प्रचार, अनेक जागरूकता शिविर, निःशुल्क बीज, दवा, कृषि किट एवं उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उत्पादो को उचित मूल्य पर खरीदकर बाजारों में उपलब्ध कराते हैं। भविष्य में विदेशों तक अपनी उपजों को पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
उन्हें हाल ही में दैनिक जागरण के यशश्वी किसान सम्मान समारोह सहित दर्जन भर कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा चुका है। वह इस क्षेत्र में काम करने के लिए दैनिक जागरण एवं इसके पूर्व जिला प्रभारी शैलेश अस्थाना को प्रेरणाश्रोत मानते हैं क्योंकि उनके द्वारा लिखे सूक्ष्मजीव ब्यूरो पर प्रकाशित एक लेख ने उनके जीवन की दशा और दिशा बदल दिया। वह आज भी शैलेश अस्थाना, दैनिक जागरण परिवार एवं आईसीएआर व एनबीएआईएम केवैज्ञानिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करते हैं।






Post a Comment