नंदी भगवान की पुनर्स्थापना व प्राणप्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा व शोभायात्रा
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा देवरिया खुर्द के प्राचीन शिव मंदिर पर नंदी भगवान की पुनर्स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा हेतु मंगलवार को एक भव्य कलशयात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गाँव के प्राचीन सरोवर से वरुण पूजन के उपरांत पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः त्रयदिवसीय यज्ञ स्थल पर पहुँची।
यज्ञाचार्य पंडित विंध्याचल पांडेय के आचार्यत्व एवं पंडित दिनेश कुमार पांडेय व पंडित आनंद नारायण तिवारी के नेतृत्व में पूरे गांव एवं आसपास के भक्त नर-नारियों के समूह के साथ यह कलशयात्रा सजे रथ, गाजे-बाजे, घंट-घड़ियाल, ध्वज-पताके से युक्त रही। यज्ञ के मुख्य यजमान पूर्व ग्रामप्रधान रामअवध यादव नंदी भगवान के नवीन विग्रह के साथ रथ पर सवार थे। इसके बाद पीत वस्त्र धारण की हुई 108 कन्याओं के साथ गांव के शिवभक्त जयघोष करते हुए चल रहे थे।





Post a Comment