Top News

बस दुर्घटना में घायलों से मिले मऊ डीएम प्रवीण मिश्र, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


बस दुर्घटना में घायलों से मिले मऊ डीएम प्रवीण मिश्र,  मातहतों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश



करहाँ, मऊ। सोमवार रानीपुर खिरिया से बारातियों से भरी बस गाजीपुर जनपद के मरदह क्षेत्र स्थित महारे गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से काफी लोग झुलस गए। कुछ घायल व्यक्तियों का इलाज जनपद चिकित्सालय में किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने घटना की जानकारी होने पर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज हेतु भर्ती लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सीएमएस को बस दुर्घटना में घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर घायल लोगों को बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित हेतु तत्काल समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल सदर मऊ में भर्ती लोगों का विवरण निम्न है-



1- दिव्यांशु पुत्र गोविंद पासवान उम्र 4 वर्ष निवासी ओन्हाइच।

2- मीरा पत्नी अमरजीत, उम्र 37 वर्ष निवासी ओन्हाइच।

3-पूजा पत्नी गोविंद उम्र 30 वर्ष निवासी ओन्हाइच।

4-नैंसी सरोज पुत्री दिनेश कुमार उम्र 16 वर्ष,

 निवासी खिरिया।

5-निर्जला पुत्री दिनेश कुमार उम्र 17 वर्ष।

Post a Comment

Previous Post Next Post