Top News

शोधित खाद-बीज से करें जैविक खेती : डॉ. हर्षवर्धन

शोधित खाद-बीज से करें जैविक खेती : डॉ. हर्षवर्धन 

करहां, (मऊ) : करहां क्षेत्र में प्रगतिशील खेती की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जरूरत है मेहनत के साथ थोड़े विवेक का उपयोग कर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा शोधित व प्रमाणित बीज-खाद का प्रयोग करने की। इन तरीकों से यदि इस क्षेत्र में जैविक खेती की जाय तो मृदा सहित लोंगो का स्वास्थ्य तो सही रहेगा ही अपितु किसानों की आमदनी में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आयेगा।

उक्त उद्गार मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत करहां परिक्षेत्र के दरौरा में सोमवार को आयोजित एक वृहद कृषक संगोष्ठी व सम्मान समारोह में बोलते हुये एनबीएआईएम कुशमौर के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने व्यक्त किये। इसमें कृषि वैज्ञानिकों एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने खेती किसानी की उच्चतम तकनीकि की चर्चा करते हुये 51 किसानों व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

बता दें कि कार्यक्रम के पहले प्रदेश के पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह व प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने श्री बीज भंडार व फर्नीचर हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कृषक संगोष्ठी में सरस्वती माता, भारत माता व स्व. चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। गायक कलाकारों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व किसान गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीपुर इंटर कालेज के पूर्व शिक्षक जयप्रकाश सिंह ने तो अतिथियों का स्वागत आयोजक रवि भूषण सिंह ने किया। सफल मंच संचालन कुँवर अज़ीत प्रताप सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने आजादी के बाद से किसानों की बदलती दशा व दिशा की चर्चा की। कहा कि किसान उन्नतशील खाद व बीज का प्रयोग कर प्रगतिशील खेती करें। केंद्र व राज्य की दोनों सरकारें उनकी कृषि आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान विक्रांत सिंह रिशू, पूनम सरोज, अरुण सिंह, रमेश कन्नौजिया, अरविंद सिंह, रानू सिंह, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, रामप्रकाश यादव, रवि पासी, आशीष चौधरी, महेंद्र यादव, ओमकार सिंह, विभूति नारायण, विजय सिंह गब्बर, हरिबंश सरोज, चन्द्रकान्त तिवारी, अतुल मद्धेशिया, रितिक सिंह, विनोद कुमार, प्रमोद सिंह, मोहित गोंड़ समेत सैकड़ो किसान व आमंत्रित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post