Top News

मु.बाद गोहना सब्जी मंडी की एक दुकान से डेढ़ लाख का लहसुन चोरी

मु.बाद गोहना सब्जी मंडी की एक दुकान से डेढ़ लाख का लहसुन चोरी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत कस्बा स्थित सब्जी मंडी में लहसुन, प्याज आदि के थोक दुकान से अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात लगभग डेढ़ लाख रुपए का लहसुन चुरा लिया। दुकान मालिक को इसकी जानकारी रविवार को सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। दुकान मलिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सैयदवाड़ा मुहल्ला निवासी मुहम्मद शाहिद पुत्र सगीर की कस्बा स्थित सब्जी मंडी में लहसुन, प्याज व आलू आदि की थोक दुकान है। वह रोजाना अपने दुकान में रखवाली के लिए सोते हैं। शनिवार को किसी कार्य से  बाहर चले गए थे। इस बीच चोरों दुकान का टिनशेड तोड़कर उसमें से 10 बोरा से अधिक लहसुन की चोरी कर लिया। चोरी हुए लहसुन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए अनुमानित है।

रविवार को सुबह शाहिद दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकान मालिक ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post