Top News

एपीके फाइल फ्राड से आधा दर्जन लोंगो के व्हाट्सअप हैक

एपीके फाइल फ्राड से आधा दर्जन लोंगो के व्हाट्सअप हैक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व रानीपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन लोंगो के मोबाइल फोन पर पीएम किसान की एपीके फाइल भेजकर उनका व्हाट्सअप व आनलाईन धन हस्तांतरण के एप्लिकेशन हैक करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत लोंगो ने लिखित तहरीर देकर जांच की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

रविवार से सोमवार तक ग्राम प्रधान दरौरा मोहम्मद अशफ़ाक, देवसीपुर ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर, टेकई ग्राम प्रधान बालगोविंद यादव, जिला पंचायत करहां के पूर्व प्रत्याशी विक्की वर्मा, युवा अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव, व्यवसायी आशीष सिंह का व्हाट्सअप एकाउंट हैक करके उनके व्हाट्सअप से अन्य सगे संबंधियों एवं व्हाट्सअप ग्रुपों में भी भेंजा जा रहा है। साथ ही नगपुर निवासी प्रदीप चौधरी द्वारा डाउनलोड करने से मना करने पर उनके व्यक्तिगत व्हाट्सअप पर गाली गलौज भी की गई है।

इस संबंध में देवसीपुर ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं साइबर सेल प्रभारी थाना रानीपुर अब्दुर्रफ अहमद ने बताया कि यह गंभीर प्रकरण है। इसकी सामूहिक शिकायत साइबर सेल मऊ पुलिस लाइन के मुख्य कार्यालय में की जाय ताकि ऐसे हैकरों पर लगाम लगाई जा सके।



Post a Comment

Previous Post Next Post