Top News

चाकू से घायल छात्रा की माँ ने सिरफिरे प्रेमी पर दर्ज किया केस

चाकू से घायल छात्रा की माँ ने सिरफिरे प्रेमी पर दर्ज किया केस

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में सोमवार को प्रेम प्रसंग में छात्रा को चाकू मारकर जख्मी करने की घटना में सोमवार की देर शाम घायल छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमला की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बतादें कि कोतवाली क्षेत्र की कोठियाँ गांव की रहने वाली पद्मावती उर्फ रितू सोमवार को एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने जा रही थी। इस बीच रेलवे ट्रैक के पश्चिमी गेट के समीप उसे रोककर घोसी कोतवाली क्षेत्र के टेसूपार गांव के मौजा आल्लोपुर निवासी निलेश ने जबरदस्ती शादी करने को लेकर वाद-विवाद किया। आरोपी ने उसे चाकू से कई जगह वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस संबंध में घायल रितु की मां गीता पत्नी राम सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गीता ने आरोप लगाया कि निलेश आए दिन फोन कर उसकी बेटी को परेशान करता था और बातचीत करता था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई थी, लेकिन बाद में सुलह समझौता हो गया और मामला समाप्त हो गया। सोमवार को अचानक वह मेरी बेटी को रास्ते में रोकते हुए चाकू मार कर घायल कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post