Top News

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बने अनिल यादव

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बने अनिल यादव

करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई मुहम्मदाबाद गोहना का मंगलवार को निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल यादव का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव कर माला-फूल पहनाकर अभिनंदन किया गया।

चुनाव अधिकारी विवेक कुमार राय व पर्यवेक्षक राजकुमार विश्वकर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। अनिल यादव को अध्यक्ष, शिशिर कुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र राम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार को मंत्री, राजेश यादव उपमंत्री, पवन कुमार कोषाध्यक्ष व आशुतोष भारती निर्विरोध आडिटर निर्वाचित हुये। बताया गया यह कार्यकारिणी दो वर्षों तक सक्रिय रहेगी।

जिलाध्यक्ष सपना प्रभाकर ने तहसील इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आप सबके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह लेखपाल संघ को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे तथा लेखपालों के हितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ेंगे व संघर्ष करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से अमित मौर्य, अमरजीत यादव, अमित कुमार, चंद्रमणि सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, आदि सहित अन्य लेखपाल और  लेखपाल संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post