Top News

स्व. अज़ीत सिंह को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

स्व. अज़ीत सिंह को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

◆दलीय सीमाएं टूटीं, अनेक जनपदों से आये गणमान्य

◆चौथी पुण्यतिथि पर सम्मानित किये गये ग्रामप्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य

करहाँ (मऊ) : विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्वर्गीय अजीत सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि सोमवार को उनके निज निवास पर मनाई गई। दलीय सीमाओं का बंधन तोड़ते हुये अनेक जनपदों से आये गणमान्य एवं जनसामान्य नागरिकों ने पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख स्वर्गीय अज़ीत सिंह को नम आंखों से याद किया तथा अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की वर्तमान प्रमुख रानू सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल के साथ ब्लाक क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया।

ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय अजीत सिंह अपने ब्लाक क्षेत्र और पूरे प्रदेश में लोंगो के चहेते रहे। हर जाति-वर्ग में उन्हें चाहने और मानने वालों की भारी तादात रही है। दुर्भाग्यवश 6 जनवरी 2021 की वह काली रात जब लखनऊ के अति व्यस्ततम कठौता चौराहे पर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके पीछे उनकी एक पुत्री और दो पुत्र सहित पत्नी रानू सिंह उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके समथकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका प्रदान करती हैं। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन कुंवर अज़ीत सिंह ने तो आभार प्रदर्शन ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने किया।

इस अवसर पर काटू सिंह, अखिलेश तिवारी, राकेश राय, बलवंत यादव, संतोष सिंह टिप्पू, रामप्रकाश यादव, यशवंत सिंह गप्पू, अजय जायसवाल, डॉक्टर धर्मसिंह गौतम, रविभूषण सिंह, रमेश कन्नौजिया, अतुल सिंह, वसी अहमद, जयभीम कुमार, हरिकृष्ण बरनवाल, डाक्टर उमेश सरोज, सुरजीत राय, शैलेन्द्र त्रिपाठी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नरेंद्र सिंह, रामविजय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, सुनील सिंह, ओंकार सिंह मुन्ना, भूपेंद्र सिंह, चन्द्रकान्त तिवारी, रितिक सिंह, आदित्य सिंह, भीम कुमार, आकाश राजपूत, आदित्य चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता आगत अतिथियों के स्वागत सत्कार में लगे हुये थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post