42 गांवों की झांकियों से सजा गुरादरी का रविदास मंदिर
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत करहाँ के गुरादरी का रविदास मंदिर बुधवार को सुबह से देर शाम तक गुलजार रहा। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर क्षेत्र के 42 गाँवों की झांकिया, जुलूस, रथ, गाजे-बाजे, डीजे, झंडे-पताके सहित हजारों अनुयायियों का यहाँ जमावड़ा लगा। विभिन्न तरह की मनोहारी झांकियों से पूरा मंदिर परिसर गुलजार रहा।
बता दें कि परंपरागत रुप से उक्त मंदिर पर सायंकाल 42 गाँवों के लोग शोभायात्रा की शक्ल में जुटते हैं। हालांकि सभी गाँवो में सुबह से झांकियों को घुमाया जाता है लेकिन मुख्य जयंती समारोह गुरादरी के संत रविदास मंदिर पर होता है। यहाँ दर्जनों गणमान्य संतजन, समाजसेवी, विद्वान एवं हजारों अनुयायी आते हैं। वक्ताओं के रविदास जयंती के संबोधन होता है और समाज की दशा और दिशा पर चिंतन किया जाता है।
इसी क्रम में बुधवार को यहां करहां, घुटमा, चकज़ाफ़री, मालव, देवरिया, राजापुर, लग्गूपुर, टेकई, भतड़ी, नगपुर, दपेअड़ी, दतौली, खरेवां, शमशाबाद, अरैला, चकभीखा, भाँटी, टड़वा, जमुई आदि 42 गांवों की झांकियां गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े, झंडे-पताके, रथ-गाड़ी सहित जयघोष करती हुई पहुंची।
इस मौके पर मुहम्मदाबाद गोहना विधायक राजेन्द्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख रानू अजीत सिंह, बयालिस संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला पंचायत सदस्य जयभीम कुमार, रवि पासी, रामदरश यादव, आशीष चौधरी, प्रत्याशी रहे विक्की वर्मा, राहुल कुमार, वरिष्ठ नेता डॉक्टर सोचन भारती, ग्रामप्रधान करहाँ श्यामबिहारी जायसवाल, बहादुर प्रसाद, शफीक अंसारी, विजय कुमार गौतम, बृजभूषण गौतम, चंद्रशेखर, दीपक कुमार, सहित हजारों स्त्री-पुरुष, उत्साही युवक-युवतियाँ मौजूद रहीं।






Post a Comment