Top News

महाराणा सांगा के सम्मान में, मऊ का क्षत्रिय समाज मैदान में

महाराणा सांगा के सम्मान में, मऊ का क्षत्रिय समाज मैदान में

करहां (मऊ) : देश के महान देशभक्त व सनातन के रक्षक महाराणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में मऊ के सभी क्षत्रिय संगठनों के सौजन्य से गुरुवार को हजारों की संख्या में क्षत्रियो ने मॉर्च करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना, प्रदर्शन किया। इसके साथ ही देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को देकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सांसद की सदस्यता समाप्त करने, सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने तथा देश की संसद तथा देश की सभी विधानसभाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा किसी भी समाज के महापुरुषों पर आछेप और अमर्यादित टिप्पणी न करने के लिए कानून बनाने की मांग किया।

बतादें कि कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सदर प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे ब्रह्मस्थान पर हजारों की संख्या में युवा एकत्रित होकर नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट मऊ तक गये। राणा सांगा अमर रहे, रामजी लाल सुमन मुर्दाबाद, क्षत्रिय एकता ज़िंदाबाद, जय-जय, जय-जय, जय भवानी आदि का नारा लगाते हुए युवाशक्ति ने प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि महाराणा सांगा ने मुगलों व् आतताइयों से युद्ध कर सनातन तथा देश को बचाने का कार्य किया। ऐसे महापुरुष पर अमर्यादित टिप्पणी करके क्षत्रियों का ही नहीं बल्कि बल्कि सम्पूर्ण सनातन का अपमान किया गया है। यह मुगल भारत को लूटने और सनातन को समाप्त करने, माता-बहनों की इज्जत लूटने के उद्देश्य से भारत में आए थे। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, महाराणा सांगा, पृथ्वीराज चौहान, महाराजा सुहेलदेव आदि देशभक्त महापुरुषों ने देश को बचाने के लिए उनसे युद्ध कर सनातन को बचाने का काम किया। सपा चाहती है कि देश में वर्ग संघर्ष हो जाय। क्योंकि सपा का जनाधार इस समय घट गया है। वे लोग बौखलाहट में ऐसा घृणित बयान दे रहे हैं।

राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय जाति नहीं एक धर्म है, जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की हमेशा आहुति दिया है। तभी  तो देश में सब लोग सुरक्षित बचे हुए हैं। भाजपा सदर के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि महाराणा सांगा व महाराणा प्रताप दलितों, पिछड़ों, गरीबों को लेकर सेना बनाकर और अनेक कष्ट सहकर देश को बचाने का काम किया। ऐसे महापुरुषों पर टिप्पणी करना पूरे देश के देशभक्तों का अपमान करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज अगर नहीं होता तो देश सुरक्षित नहीं होता। क्षत्रियों के महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी करके समाज को बांटने का काम सपा सांसद ने किया है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

इस ऐतिहासिक धरने को फलाहारी बाबा, प्रहलाद सिंह, नागेंद्र सिंह, संतोष सिंह, सभाजीत सिंह, आनंद सिंह रैकवार, देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गनेश सिंह, उमाशंकर सिंह, कृपाशंकर सिंह, मानवेंद्र सिंह सोनू, उदय प्रताप सिंह, मुरली सिंह, प्रभुनाथ सिंह, जोगिंदर सिंह, ललन सिंह, आलोक सिंह, संजय सिंह, खुडबुड सिंह, परमात्मा सिंह, सोनू सिंह, श्रीराम सिंह, निखिल सिंह, देवेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संयोजन विजय प्रताप सिंह, संचालन पुरुषार्थ सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जेपी सिंह ने किया। सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में सभी क्षत्रिय संगठन एक होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाये, यह इस कार्यक्रम का सबसे सकारात्मक पक्ष है। इसी प्रकार सबकी एकता कायम रहनी चाहिये।

इस अवसर पर सूर्यभान सिंह, अनिल सिंह छेदी, राघवेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया, प्रिंस सिंह, धनंजय सिंह, हरिकेश सिंह, हरिमोहन सिंह, सुबाशंकर सिंह, दयाप्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रभात सिंह, अंकित राजपूत, पप्पू सिंह, अभिषेक सिंह, कुँवर अजीत सिंह सहित करीब दस हजार क्षत्रियों की फौज मौजूद रही।




Post a Comment

Previous Post Next Post