Top News

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर हुआ महिला सम्मेलन

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर हुआ महिला सम्मेलन

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के ब्लॉक सभागार व नगर पंचायत के समीप स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के सभागार में गुरुवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी महोत्सव पर महिला सम्मलेन आयोजित किये गए। इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता व जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों पर प्रकाश डाला। ब्लॉक में पांच महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास की चाभी प्रदान की गई।

इस दौरान राकेश मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिला होने के बावजूद एक न्यायप्रिय शासक थीं। उन्होंने विधवा कल्याण, महिला कल्याण, महिलाओं की शिक्षा, स्वरोजगार हेतु अनेक भवन व योजनाएं चलाई। महिलाओं की सुरक्षा हेतु वे सजग प्रहरी के रुप में कार्य करती थीं। हमें उनके जीवन व कार्यों से प्रेरणा लेकर महिला कल्याण के कार्य करने हैं।

इसके पूर्व ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा के संयोजन में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि बीडीओ डॉक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा ने पांच महिलाओं सरिता, सुमन, शीला, वंदना और आराधना शर्मा को मुख्यमंत्री आवास की चाभी प्रदान की।

मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि मराठा शासिका अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन काल में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक और आर्थिक विकास के लिए अनेक कार्य किया। वे महिला कल्याण की सजग हस्ताक्षर थीं। उनका कर व व्यवहार सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है।

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक जनार्दन शर्मा व छोटू प्रसाद, करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, युवा मोर्चे के करहां मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य राहुल सिंह, पुजारी शशांक त्रिपाठी, महामंत्री रितिक सिंह आदि ने गणमान्य अतिथियों को माला-फूल, बुके व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम को समूह संघ की अध्यक्षा ज्ञानमती देवी व दायित्व प्रभारी पूजा राय ने संबोधित किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह, वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न प्रताप, श्यामसरन चौबे, संतोष सिंह, ठाकुर प्रसाद, माया पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post