किसानों की आयवृद्धि हेतु चल रहा विकसित किसान संकल्प अभियान
◆कृषि विभाग सहित किसानों से जुड़े हर विभाग के अधिकारी दे रहे नई जानकारी
◆तपती धूप व गर्मी के बीच गांव-गांव शिविर लगाकर किसानों से कर रहे संवाद
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के चकज़ाफ़री, मालव एवं राजापुर गांवों में शनिवार को विकसित संकल्प अभियान यात्रा के माध्यम से शिविर लगाकर कृषि अधिकारी, वैज्ञानिक एवं किसानों से जुड़े अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसमें किसानों को विभिन्न नये शोधों, नई तकनीकों एवं नीतियों से अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि अपर जिला कृषि अधिकारी सौरभ सिंह ने कहा की विकसित कृषि संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसकी शुरुआत 29 मई 2025 को हुई और यह 12 जून 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक शोधों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना और उनकी आय दुगुनी करनी है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर अंगद प्रसाद ने पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिचाई योजना, पीएम कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्राकृतिक और जैकिक खेती की जानकारी दी।
कृषि वैज्ञानिक केंद्र पिलखी से आई डाक्टर आकांक्षा सिंह ने कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। एनबीएआईएम कुशमौर के कृषि वैज्ञानिक डाक्टर कुलदीप जायसवाल ने किसानों को उन्नत बीजों, उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग की विधियां बताई। कहा कि मृदा परीक्षण, फसल चयन, फसल चक्र और रोग प्रबंधन करके किसान अपनी आमदनी बढ़ाने पर काम करें।
उद्यान निरीक्षक चंद्रभान कुमार व गन्ना पर्यवेक्षक संतोष कुमार पाठक ने सरकारी योजनाओं के लिए आन द स्पाट पंजीकरण करने और पहले आओ पहले पाओ के नीति के बारे में बताया। बागवानी, स्वरोजगार, कृषि बीज, यंत्र उपकरण व विभिन्न संयंत्रों पर मिलने वाली छूट का पंजीकरण कर लाभ पाने की सलाह दी। मृदा विभाग से राकेश बरनवाल, पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष शाही, ब्लॉक प्राविधिक सहायक विजय मौर्य ने किसानों के विभिन्न प्रश्नों जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यप्रताप, बसंत कुमार सिंह सहित भाजपा नेता अबुल फ़ैज़ खान, दयाशंकर सिंह, चंद्रसेन पासवान, हंसनाथ सिंह, पंकज प्रजापति, रामजनम खरवार, राजेश कुमार, चंदन राव, विमला देवी, आशा देवी, शारदा, सत्यभामा, प्रेमशीला, अनीश कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, योगेश सिंह, विश्वजीत आदि उपस्थित रहे।








Post a Comment