Top News

अहिल्याबाई होल्कर ऑनलाइन परीक्षा में करहां क्षेत्र की दो छात्राएं टॉपर

अहिल्याबाई होल्कर ऑनलाइन परीक्षा में करहां क्षेत्र की दो छात्राएं टॉपर

करहां (मऊ) : जिला भाजपा कार्यालय पर अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को अहिल्याबाई होलकर आनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की परीक्षा में करहां परिक्षेत्र की रिया गुप्ता पुत्री सुनील गुप्ता सुरहुरपुर को प्रथम व रागिनी सिंह पुत्री दयाराम सिंह देवरिया बुज़ुर्ग को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उक्त छात्राओं की सफ़लता पर अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग बधाई दे रहे हैं।



इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए हमेशा से समर्पित रहा। मालवा क्षेत्र की महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर ने शिव भक्ति की आराधना में लीन होते हुए शासक के रूप में कुशल रणनीति और कुशल कूटनीति का उत्कृष्ट उदाहरण दिया। भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि असाधारण व्यक्तित्व की धनी ग्रामीण पृष्ठभूमि में साधारण परिवार में जन्मी अहिल्याबाई अपनी प्रतिभा और क्षमता से विशेष बनीं। भाजपा नेता गणेश सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई अपने व्यक्तिगत जीवन में जितनी शांत, सरल और भावनात्मक थीं। उनके कार्यकाल में होलकर राज्य ने चहुंमुखी उन्नति की। उन्होंने गांव में नारी सुरक्षा टोलियां स्थापित की थी।

इस अवसर पर भरत लाल राही, संजय पांडेय, आनंद रैकवार, संजीव जायसवाल, कृष्णकांत राय, संगीता द्विवेदी, सचिंद्र सिंह, राघवेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी, ज्योति सिंह, प्रीतुलता पांडेय, प्रतीक जायसवाल, संतोष सिंह, संजय मौर्य, जनार्दन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, चंद्रकांत तिवारी व रितिक सिंह मौजूद रहे। सबने मिलकर सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post