मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल इकाई का गठन
करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद गोहना मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। मंडल अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद विश्वकर्मा ने जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य की संस्तुति से अपनी नई मंडल इकाई घोषित की। इसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही 21 शक्ति केंद्र के संयोजकों के नाम भी घोषित कर दिए गये हैं। कार्यकारिणी के गठन के बाद उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा पार्टी की रीतियों एवं नीतियों के अनुसार पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का संदेश दिया।
नई मंडल इकाई में संतोष कुमार सिंह, चंद्रभूषण चौहान, ठाकुर प्रसाद सिंह, सोनू शर्मा, विनोद कुमार शुक्ला, शशांक त्रिपाठी को उपाध्यक्ष तथा सुशील चौबे व राहुल सिंह को महामंत्री नियुक्त किया है। लक्ष्मी सोनकर, संतोष मल्होत्रा, अजीत गुप्ता, धरम पाल चौहान, सुमित्रा व मनीष वर्मा को जहां मंडल मंत्री बनाया गया है, वहीं बनवारी सोनकर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडल इकाई अंतर्गत कुल निर्धारित 21 शक्ति केंद्रों बनियापार, चलिसवां, खैराबाद एक, खैराबाद दो, बरामदपुर, फरीदपुर, मुहम्मदाबाद कस्बा एक व दो, बरईपुर, टाउन इंटर कालेज, भातकोल, फरीदपुर धर्मा, चकभदवां, देवकली देवलास, इटौरा चौबेपुर, वलीदपुर एक व दो, ख़ालिसा, मोहिउद्दीनपुर तथा भदीड़ में क्रमशः विजेंद्र प्रताप, बृजेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र मौर्य, महेश मौर्य, श्याम चौबे, सुनील सिंह, बृजेश सोनकर, कमलकरी द्विवेदी, नंदलाल सोनकर, नंदू सोनकर, सोनू गुप्ता, सोनू, राजभर, मनोज राय, अतुल पांडेय, रोहित राजभर, इंद्रासन पाल, संजीव वर्मा, विनोद गुप्ता, प्रमोद राय, संतोष प्रजापति व पप्पू गोंड़ को शक्ति केंद्र संयोजक बनाया गया है।


Post a Comment