गांव के दामाद सहित तीन पर भैंस चोरी का आरोप, केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र की टेकई गांव निवासिनी सुनीता यादव पत्नी राजेंद्र यादव के अहाते से 3 जून की रात भैंस गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद उनकी तरफ से 27 जून शुक्रवार को गांव के एक दामाद सहित दो अन्य साथियों को आरोपित बनाते हुए केस दर्ज कराया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
दर्ज प्राथमिकी में सुनीता यादव ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी श्रीकिशुन यादव का अल्लीपुर चिरैयाकोट निवासी दामाद राजेश यादव शादी के बाद आयेदिन इस गांव में आता-जाता रहता है। जिस दिन भैंस गायब हुई थी, उस दिन भी राजेश यादव व दो अन्य अज्ञात लड़के दोपहर से ही गांव में घूम रहे थे। उसे पूरी शंका है कि इस चोरी में उन्ही लोंगो का हाथ है।

Post a Comment