विद्युत की चपेट में आने से मां की मौत बेटा झुलसा
करहां (मऊ) : कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कबीरपुर गांव मंगलवार की देर शाम 07:00 बजे विद्युत की चपेट में आने से धान की नर्सरी की देखभाल करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिनका जेपी जनकल्याण हॉस्पिटल कोइरियापार में इलाज चल रहा है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में विद्युत उपकेंद्र नदवासरा द्वारा विद्युत आपूर्ति की गई है। मंगलवार देर शाम 07:00 बजे के करीब तीन लोग जिसमें दो महिला तथा एक पुरुष धान की नर्सरी की देख भाल करने के लिए खेत गए हुए थे। विद्युत सप्लाई का एल टी तार अचानक टूट कर गिर गया। जिसके चलते अचानक एक महिला उर्मिला पत्नी सरधन 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप पुत्र सरधन 29 वर्ष व सरधन की भांजी ब्यूटी पुत्री बृजेश 17 ग्राम असवना, थाना-मुबारकपुर, आजमगढ गंभीर रूप से झुलस गई।


Post a Comment