Top News

बगैर शटडाउन नया तार बिछाते समय करंट से लाइनमैन की मौत

बगैर शटडाउन नया तार बिछाते समय करंट से लाइनमैन की मौत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में बिना शटडाउन लिए विद्युत सब स्टेशन के पास हलीमाबाद में बुधवार को लाइन बनाते समय लाइन मैन की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद विद्युत सब स्टेशन से खैराबाद गांव के लिए डबल सर्किट की लाइन बनने के लिए लगभग महीनो से लकी इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा कार्य कराया जा रहा था। प्रतिदिन काम करने वाले लोग शटडाउन लेकर ही काम करते थे, लेकिन आज बिना शटडाउन के ही कार्य कर रहे थे। जिस जगह कार्य चल रहा था उस जगह पर कार्य करने वाले तार को फैला रहे थे। बगल से ही गुजरी 11 हजार वोल्ट की लाइन से तार जाकर टकरा गया और तार में बिजली प्रवाहित होने के कारण मनीष कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र देवमुनी राम निवासी खजूर थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर की मौक़े पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ठेकेदार इसकी सूचना बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल रवींद्रनाथ राय, सीओ एसपी पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसडीओ नीरज कुमार ने बताया कि खैराबाद में डबल सर्किट की लाइट बनाई जा रही थी। प्रतिदिन लाइन बनाने वाले लोग शटडाउन लेकर कार्य करते थे, लेकिन आज बिना शटडाउन लिए ही कार्य करने लगे। बगल से गुजरी 11हजार की लाइन में तार टकरा जाने के कारण लाइनमैन की मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post