Top News

कोठिया धाम में दर्शन पूजन कर लगाये गये 51 शास्त्रीय पौधे

कोठिया धाम में दर्शन पूजन कर लगाये गये 51 शास्त्रीय पौधे

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के सुप्रसिद्ध ब्रह्मलीन संत रामकृष्ण जी महाराज के कोठिया धाम पर पूर्वाह्न दर्शन-पूजन कर 51 पौधों का रोपण किया गया। भदीड़ गांव निवासी आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया, जिम्स संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह रौशन, कैलिफोर्निया में कार्यरत रवि सिंह व स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के विधानसभा प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया ने कोठिया धाम को किया एवं पौधरोपण कर पानी दिया उसके उसके संरक्षण हेतु प्रबंध करवाया।

इस दौरान अनिल सिंह सिसोदिया व स्वदेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमिगत जल को बनाये रखने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। अपने-अपने कार्यक्षेत्र से फुरसत निकालकर हम सबने अपनी जन्मभूमि क्षेत्र की इस पावन कुटिया पर 51 शास्त्रीय पौधे रोपित किये हैं। यह पौधे पर्यावरण संरक्षण में बेहद अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान कृपानारायण सिंह, अशोक सिंह, भोला शुक्ला, प्रभुनाथ यादव, अभिषेक सिंह टिंकू, मोहम्मद आरिफ, चन्द्रविजय सिंह बबलू आदि लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post