Top News

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों का किया गया स्वागत

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों का किया गया स्वागत

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के सुरहुरपुर, नगरीपार, सौसरवां, मालव, माहपुर, शमशाबाद सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालय ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को खुले। विद्यालय खुलने पर बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालय को विभिन्न प्रकार से सजाकर बच्चों के आगमन पर उनका स्वागत किया गया।

प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रतिमा राय, रामनिवास मौर्य, धनंजय कुमार सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, परमानंद मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य आदि ने अपने सहायकों संग बच्चों को रोली-चंदन लगाते हुए पुष्प वर्षाकर व मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया। विद्यालय खुलने पर बच्चे विद्यालय आकर उत्साहित दिखे। उक्त स्थानों पर औसतन लगभग 75 प्रतिशत उपस्थिति रही। आज पहले दिन के मध्याह्न भोजन भी विशेष पकवानों के साथ वितरित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिका संजय यादव, शगुफ्ता परवीन, सतीश कुमार मौर्य, ज्योतिंद्रपति पांडेय, राजीव मौर्य, अविनाश ठाकुर, स्वतंत्र सिंह आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post